95. सूरह अत-तिन Surah At-Tin


﴾ 1 ﴿ इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ!

﴾ 2 ﴿ एवं “तूरे सीनीन” की शपथ!

﴾ 3 ﴿ और इस शान्ति के नगर की शपथ!

﴾ 4 ﴿ हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है।

﴾ 5 ﴿ फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया।

﴾ 6 ﴿ परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा।

﴾ 7 ﴿ फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो?

﴾ 8 ﴿ क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है?

कुरान - कुरान की मान्यताएँ (Quran in Hindi)

इस आरंभिक विचार के बाद यह समझ लें कि क़ुरान के अनुसार इस धरती पर मनुष्य की क्या स्थिति है?‎ अल्लाह ने इस धरती पर मनुष्य को अपना प...

Powered by Blogger.